फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कुठौंद। करतलापुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम करतलापुर निवासी सीमा देवी (35) पत्नी ब्रजमोहन सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। घर के बाकी लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। खेत से लौटकर घर आए परिजनों ने दरवाजा खटखटाया पर नहीं खुला।

यह देखकर आसपास के लोग भी आ गए। उनकी मदद से परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे, जहां सीमा को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने आत्महत्या की वजह पता होने से इंकार किया। इसके अलावा इसकी सूचना मायके पक्ष को दी गई है। उन्होंने अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुठौंद के करतलापुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed