{"_id":"5b3d0c954f1c1b8d288b49a7","slug":"51530727573-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से परेशान महिला ने कुएं में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह से परेशान महिला ने कुएं में छलांग लगाई
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (जालौन) । घर में रोजरोज की किचकिच से परेशान महिला मंगलवार की रात कुएं में कूद गई। पति ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को रस्सी डालकर कुएं से बाहर निकाल लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कलह में जान देने का प्रयास किया था। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है।
मोहल्ला बम्हौरी में मंगलवार को सुनीता (30) का पति राजेश कुमार से झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध सुनीता ने घर के पास के कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाती सुनीता को राजेश ने देखा तो शोर मचाया। इससे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने सुनीता को कुएं से निकालने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा अधिक होने पर कामयाबी नहीं मिल पाई।
लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। इस पर एसआई विजय प्रताप सिंह सिपाही नितिन उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह व रमेश यादव के साथ वहां पहुंचे और रस्सी की सहायता से महिला को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि राजेश शराब का लती है। इसे लेकर आए दिन झगड़ा होता है। इससे परेशान सुनीता ने कुएं में छलांग लगाई थी। कदौरा थाने के एसआई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत ठीक है उसको ज्यादा चोट नहीं है ।
विज्ञापन
महिला मंगलवार की रात करीब 11 बजे कुएं में कूदी थी। लाइट न आने से मोहल्ले के लोग कुछ न कर सके। पुलिस कर्मियों ने कुएं के अंदर घुसकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस कर्मी टार्च और रस्सी के सहारे ही कुएं में उतरे और महिला को सकुशल बाहर निकाला।
-पुलिस ने बचाया, भर्ती कराया