{"_id":"5b26a6db4f1c1bf76e8b886a","slug":"51529259739-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क उखाड़कर ईंट चोरी करते तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क उखाड़कर ईंट चोरी करते तीन को दबोचा
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। डकोर के चिल्ली गांव में सड़क की ईंट उखाड़कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह लोग इससे पहले भी दो बार चोरी छिपे ईंट उखाड़ कर ले जा चुके है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया और ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है।
डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में शनिवार की रात तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए और गांव की एक सड़क से सीमेंट की ईंटें उखाड़ने लगे। ग्रामीणों ने यह देखकर उन्हें टोका तो उन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। इसके बाद वह लोग ईंटें उखाड़कर ट्राली में भरने लगे।
यह देखकर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देकर तीनों को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों ने अपने नाम वीर सिंह पुत्र डालचंद, भरत व एक युवक अज्ञात निवासीगण डकोर बताए है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यह लोग इससे पहले भी दो बार ईंट चोरी कर ले जा चुके है। गांव की कई सड़कों को इन लोगों ने उखाड़ दिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है।
डकोर के चिल्ली गांव का मामला, ट्रैक्टर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो