फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   टप्पेबाजों ने रूपयों से भरा बैग पार किया

टप्पेबाजों ने रूपयों से भरा बैग पार किया

Mon, 25 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने रूपयों से भरा बैग पार किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित स्टेट बैंक में काउंटर के पास से टप्पेबाजों ने रुपये का बैग पार कर दिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सीसीटीवी खराब होने के कारण फुटेज नहीं मिल सके। बैग में एक लाख रुपये थे।


शहर के इटावा रोड स्थित श्रीजी पेट्रोल पंप के मैनेजर सौरभ पांडेय सोमवार को दो बैगों में रुपये लेकर स्टेट बैंक गए थे। एक बैग कैश काउंटर के ऊपर रख दिया और दूसरा बैग अपने पैर के पास रख लिया। जब वह रुपये जमा करने लगे, तभी किसी ने उनके पैर के पास रखा बैग पार कर दिया। जब पेट्रोल पंप के मैनेजर ने दूसरा बैग उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो बैग गायब मिला। पीड़ित ने मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को देते हुए पेट्रोल पंप मालिक कमलकांत वर्मा एवं कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की पकड़ने के लिए काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पेट्रोल पंप के मालिक ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed