फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग करके घायल करने में एक गिरफ्तार -आधा दर्जन ज्ञात सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट

पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग करके घायल करने में एक गिरफ्तार -आधा दर्जन ज्ञात सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट

Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग करके घायल करने में एक गिरफ्तार -आधा दर्जन ज्ञात सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। गत 3 सितंबर को जिला मुख्यालय के समीप स्थित ककोर कस्बा में एक मकान पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने धावा बोलकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी थी। एक अन्य के सिर में गंभीर चोट आई थीं।


3 सितंबर को सुभाष यादव पुत्र हरनाम सिंह निवासी ऊमरसाना हाल मुकाम ककोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह तकरीबन 11 बजे अपने पुत्र कृष्ण पाल सिंह के साथ ककोर स्थित आवास पर था। उनसे मिलने के लिये प्रदीप कुमार पाल व उनके पिता अशोक कुमार निवासी ब्रह्मनगर औरैया मिलने आए थे। इसी दौरान तिलक सिंह यादव, चीनी यादव निवासीगण मुगरिहा थाना सहायल, टीटू यादव निवासी ककुरिया, मामू यादव निवासी ककुरिया , शैलेश बाथम निवासी सैनिक नगर दिबियापुर, मंजुल कुशवाहा निवासी लखनपुर दिबियापुर अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ हाथों में पिस्टल हाकी व डंडे लेकर आए और आते ही अंधाधुंध फायरिंग व मारपीट करने लगे। एक गोली प्रदीप पाल के पैर में लगी थी।
विज्ञापन


जबकि उनके पिता अशोक के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस मामले में एक आरोपी मंजुल कुशवाहा निवासी लखनपुर को एनटीपीसी चौकी इंचार्ज विश्वप्रकाश ने रेलवे स्टेशन फफूंद से सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुरानी रंजिश में फायरिंग करके घायल करने में एक गिरफ्तार
-आधा दर्जन ज्ञात सहित डेढ़ दर्जन आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed