{"_id":"57cf0ffd4f1c1b7f2f318546","slug":"48-drums-of-kerosene-recovery-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 ड्रम केरोसिन बरामदगी में कार्रवाई नही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 ड्रम केरोसिन बरामदगी में कार्रवाई नही
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप तीन घंटे बंद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और तहसीलदार ने छापामारी कर तीन दिन पहले मुरादगंज में 48 ड्रम केरोसिन पकडा मामले में अभी तक कार्यवाई नहीं हुई है। मामले में पुलिस आरोपी को थाने ले आई थी। पूर्ति विभाग को भी सूचना दी थी। तीन दिन बाद भी पूर्ति विभाग ने कोई कार्रवाई नही की। पुलिस ने पकड़े गए युवक को मुचलके पर छोड़ दिया।
तीन सितंबर को तहसीलदार अजीतमल अरविंद कुमार ने कोतवाली प्रभारी अजीतमल अखिलेश मिश्रा के साथ तहसील क्षेत्र के मुरादगंज-अयाना रोड पर एक दुकान पर छापामारी कर 48 ड्रम मिट्टी का तेल पकड़ा था। आरोपी को कोतवाली पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई थी। तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक अजीतमल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाबजूद भी पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया था। अभी तक किसी विभाग ने कोई मुकदमा नहीं लिखाया है।