{"_id":"5c4a01eebdec2273a83b95f3","slug":"41548354030-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। तीन साल पहले हुई शादी के बाद से सोने की जंजीर के लिए प्रताड़ित किए जाने पर विवाहिता ने इटावा न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को अयाना थाना पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
अयाना थाना क्षेत्र के करके का पुरवा निवासी आराधना पत्नी सत्येंद्र उर्फ रिंकू ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाने में पति सत्येंद्र सिंह उर्फ रिंकू, जेठ धीरज सिंह, देवर कुलदीप, सास सुमन देवी पत्नी अजब सिंह, जेठानी संगीता पत्नी धीरज सिंह निवासी अर्जुननगर पक्का बाग इटावा और बड़े लाल निवासी आलमपुर थाना भरथना, व प्रयाग नारायण निवासी भीमनगर थाना बकेवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आराधना का कहना है कि उसकी शादी तीन साल पहले सत्येंद्र से हुई थी। विदा के समय दहेज में सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। न देने पर विदा नहीं करा रहे थे, तब सबने समझाकर विदा कराई थी। विदा के बाद भी ससुरालवालों का रवैया नहीं बदला और पति ने प्रताड़ित किया। घर से निकाल दिया। इस मामले को लेकर उसकी बात थाना पुलिस ने नहीं सुनी तब उसने न्यायालय का सहारा लेकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
-विवाहिता बोली, शादी के बाद विदा तक नहीं करा रहे थे ससुराली
अमर उजाला ब्यूरो