फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भाजपा के पूर्व जिलामंत्री समेत पांच प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा के पूर्व जिलामंत्री समेत पांच प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलामंत्री समेत पांच प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
औरैया। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता व अन्य पांच प्रापर्टी डीलर के खिलाफ एडीजी के आदेश पर धारा 307 सहित अन्य संगीन धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व पूर्व जिला मंत्री भाजपा ने भी वादी सहित चार लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भी भेजा था।
विज्ञापन



दिबियापुर थाने में दर्ज कराए गए मामले में दिबियापुर के औरैया रोड स्थित जनता इंटर कालेज के समीप निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रविंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता का सेहुद मौजा में खेत है। उसके खेत के समीप ही 556 मौजा ककराही का है। खेत को प्रॉपर्टी डीलर तिलक नगर निवासी पूर्व जिला मंत्री भाजपा भुवन प्रकाश गुप्ता पुत्र साधुशरण, वेदांत पुत्र भुवन प्रकाश, जयवीर गुप्ता पुत्र बालेश्वर, इंद्रा नगर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता व नवनीत गुप्ता पुत्रगण जगदीश नारायण ने प्लाटिंग करने के लिए कब्जा कर लिया। तब उसने उपजिलाधिकारी के आदेश पर खेत का सीमांकन करवाया और पुलिस की मौजूदगी में कब्जा लिया।
विज्ञापन


28 दिसंबर को ये सभी जेसीबी लेकर आए और मेड़ तोड़ने लगे। उसके बड़े भाई सुधीर कुमार ने विरोध किया तो भुवन प्रकाश ने भाई को गालियां देते हुए फायर कर दिया। उसी समय उसके पिता मौके पर पहुुंच गए। आरोपी फायरिंग करते हुए भाई को मारपीट करने लगे। इससे उसके भाई का सिर फट गया। पुलिस ने भी उसक ी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो बीते 28 दिसंबर को चार नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भाजपा नेता ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एडीजी के आदेश पर दिबियापुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed