फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अकबरपुर सांसद के चचेरे भाई के घर लाखों की चोरी

अकबरपुर सांसद के चचेरे भाई के घर लाखों की चोरी

Mon, 12 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर सांसद के चचेरे भाई के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंचौसी(औरैया)। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के आवास से दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले उनके चचेरे भाई के मकान में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। वे नगदी सहित करीब सात लाख का सामान चुरा ले गए। मकान मालिक परिवार सहित कानपुर में आयोजित शादी समारोह में गए थे। सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वालों ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस, डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मकान के पीछे से पुलिस ने बंदूक व अटैची बरामद की। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
लहरापुर रोड निवासी अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के चचेरे भाई एवं पूर्व प्रधान स्वर्गीय हनुमंत सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे भीम सिंह सेना एवं छोटे अर्जुन सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। यहां पर दोनों भाइयों की पत्नी व मां रहती हैं। ये सभी लोग रविवार को कानपुर में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में गए थे। बंद मकान देख चोरों ने ताला तोड़ दिया। घर में सेफ व बक्शों का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये नगद व करीब साढ़े पांच लाख के जेवर व अन्य सामान चुरा लिए। सुबह पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भाई घनश्याम सिंह ने दरवाजे खुले देखे तो पुलिस को सूचना दी। कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के पीछे से खाली सूटकेश व दोनाली बंदूक मिली। बाद में कानपुर से आई डॉग स्क्वायड टीम ने निरीक्षण किया। जिसके आधार पर पुलिस ने मकान के पीछे रह रहे एक घर से बेलचा बरामद किया। जिस पर ताजे ईंट आदि के निशान थे। पुलिस ने वहां से दो को हिरासत में ले लिया। एक और घर में डॉग के जाने पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। मौके पर कानपुर देहात के पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे। सांसद के भाई राजेंद्र सिंह राजू ने पहुंच कर पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले महीने हुई लाखों की चोरी का नहीं लगा सुराग
इसी मोहल्ले में पिछले माह कृष्ण गोपाल गुप्ता के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दिया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में अक्सर रात में कई संदिग्ध लोग देख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अकबरपुर सांसद के चचेरे भाई के घर सात लाख की चोरी
- घर के लोग शादी समारोह में कानपुर गए थे
- पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया















































































































































































































फोटो-12एयूआरपी08- जांच पड़ताल को पहुंचा डॉग स्क्वायड
12एयूआरपी09-फिंगर प्रिंट्स लेती फोरेंसिक टीम
12एयूआरपी10-मकान के पीछे से बरामद सूटकेश व दोनाली बंदूक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed