{"_id":"59f21a5a4f1c1b78548b9447","slug":"41509038682-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाईयों पर लगाया दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाईयों पर लगाया दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय के आदेश से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस गांव के दीप सिंह व जितेंद्र सिंह दो महीने पूर्व उसके घर पर घुस आए। उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे वह व उसका परिवार परेशान है। युवती ने बताया उसने कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।