{"_id":"59c94b0c4f1c1bcc538b463b","slug":"41506364172-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल खेल में मासूम ने मुंह में दबाया बिजली का तार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल खेल में मासूम ने मुंह में दबाया बिजली का तार, मौत
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एक मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था तभी वहां पड़े बिजली के तार को दांतों से दबाने लगा और करंट लगने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतापुर निवासी रफीक खान का आठ वर्षीय पुत्र लईक सोमवार की दोपहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर ही कुआं भी है। लईक के दोस्तों ने बताया कि खेलते-खेलते उसे कुएं के पास एक बिजली का तार दिखा, जिसे लईक ने अपने मुंह में रखकर दांतों से काटना शुरू कर दिया, तभी उसके मुंह से अचानक चीख निकल पड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
साथ में खेल रहे बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने जब अपने कलेजे के टुकड़े को फर्श पर पड़े देखा तो उनके मुंह से भी चीख निकल पड़ी। घर वालों ने जब लईक के पास बिजली का तार पड़ा देखा तो तुरंत ही मेन लाइन बंद की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पूरे गांव के लोग लईक के घर पर एकत्र हो गए। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं गोहन पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
-गोहन के ग्राम अजीतापुर का मामला
-पुलिस को नहीं मामले की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो