{"_id":"5cd5c4ddbdec2207186a53cc","slug":"31557513437-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों दे रहे फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्यारों दे रहे फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रु कुलासर में ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। विवाहिता की मां का आरोप है कि रसूखदार लोगों की मदद से मामला भी दर्ज नहीं होने दिया। मायके वालों ने मामला दर्ज कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर की।
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रु कुलासर निवासिनी ऊषा पत्नी देव सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को बताया कि पुत्री ज्योति का विवाह 13 मार्च 2016 को मोहन उर्फ मोहरमन पुत्र स्व. महेंद्र निवासी कटिका थाना ऐरवाकटरा से किया था। कुछ महीनों पर पुत्री से मकान बनवाने से मायके से तीन लाख रुपये दहेज में लाने की बात कही। असमर्थता जताई तो पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पुत्री ने ससुरालियों द्वारा पिटाई किए जाने की जानकारी फोन पर दी थी। बताया कि ससुरालियों द्वारा उसे धमकी दी जा रही है कि यदि तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे लोग उसकी हत्या कर देंगे। बताया कि दो मई को पुत्री ज्योति की हत्या की सूचना मिलने पर वह अपने पुत्र दीपक, धीरज व देवर शिव नरायन व अन्य लोगों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंचे तो वहां उन्होंने पुत्री ज्योति का शव मिला।
ससुरालीजन फरार थे। आरोप लगाया कि गांव वालों से मालूम हुआ कि पुत्री की हत्या मोहन उर्फ मोहरमन, मुकेश, विनीता, रचना, अंकित, मुकेश के बडे साले के साथ मिलकर गला दबा की। इसकी जानकारी ऐरवाकटरा थाना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। उसके साथ मौजूद व गांव के लोगों के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। आरोप लगाया कि उसे इस दौरान रसूखदार लोगों के दबाव में रही पुलिस ने पोस्टमार्टम स्थल से दूर रखा और साक्ष्य मिटाने के षड्यंत्र रचा गया। जब उसने विरोध किया तो उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। अभी भी आरोपी उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। पुत्री के हत्यारोपियों ने उसे धमकी देते हुए बताया कि उनका कुछ नहीं होगा, वह चाहें तो उसे व उसके परिवारीजनों को फर्जी मुकदमे में कभी भी जेल भिजवा सकते हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने पीड़ित व उसके साथ आए लोगों ने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया।