फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के साथ की लूट

अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के साथ की लूट

Fri, 26 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के साथ की लूट
फफूंद (औरैया)। कस्बे के औरैया-फफूंद मार्ग पर ग्राम जगजीवनपुर व फफूंद के बीच गुरुवार की देर शाम औरैया से शॉपिंग कर बाइक से फफूंद आ रहे बाइक सवार दम्पति के साथ बैठे उनके बेटे को औरैया की ओर से आए सफेद अपाचे सवार नकाब बांधे तीन लुटेरों ने तमंचा लगाकर बाइक रुकवाने की कोशिश की। बाइक न रोकने पर लुटेरों ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दंपति व उनका बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान लुटेरों ने महिला का हैंडबैग व उसके गले की सोने की चेन लूट ली। बैग में दस हजार रुपये थे। बदमाश फफूंद की ओर भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला तिवारियांन निवासी राशन डीलर ओमबाबू तिवारी गुरुवार को अपनी पत्नी अर्पणा तिवारी व 13 वर्षीय बेटे अस्मित तिवारी के साथ औरैया बाजार करने गए थे। वह देर शाम लगभग पौने आठ बजे अपनी बाइक से फफूंद लौट रहे थे फफूंद-औरैया रोड पर जगजीवनपुर व फफूंद के बीच पहुंचते ही औरैया की ओर से आई सफेद अपाचे पर सवार तीन लुटेरे जो कि अपने मुंह पर ढाटा बांधे हुए थे। इनकी बाइक के करीब आए और गाड़ी सटाकर ओमबाबू व उनकी पत्नी के बीच बैठे उनके बेटे के तमंचा लगाकर गाड़ी रोकने को कहा। लुटेरों को देख ओमबाबू ने जब बाइक नहीं रोकी और बचने की कोशिश की तो अपाचे सवार लुटेरों ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी बीच लुटेरों ने सड़क पर गिरी ओमबाबू की पत्नी का हैंडबैग छीनने के साथ ही उनकी गले में पहनी हुई सोने की चेन भी झपट्टा मारकर तोड़ ली। लूटकर फफूंद की ओर भाग निकले। किसी तरह घायल अवस्था में पति-पत्नी बेटे के साथ फफूंद आए और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed