{"_id":"5bdf3906bdec22698559251b","slug":"31541355782-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटे को पीटा
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा(जालौन)। किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने उसकी मां व भाई को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम लगभग 7 बजे पड़ोस की एक दुकान पर उसकी नाबालिग पुत्री समान लेने गई थी तभी गांव का दबंग युवक अमन सिंह शराब के नशे में आया और पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा।
यह देखकर जब उसके छोटे पुत्र ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुत्र की चीख सुन कर बचाने दौड़ी तो उसने उसे भी ईंट मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख युवक पुत्री को जबरन उठा ले जाने एवं जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।