{"_id":"5a37ef474f1c1b6a118b8a7f","slug":"31513615175-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर बाद भी कमांडो के घर हुई चोरी का खुलासा नही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सप्ताह भर बाद भी कमांडो के घर हुई चोरी का खुलासा नही
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुरुगंज(औरैया)। कस्बे की पूर्वांचल बैंक के निकट मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडों शिववीर सिंह पुत्र भारत सिंह के यहां लाखों की चोरी हुई थी। इस घटना को सात दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस चोरों का सुराग लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात शिववीर सिंह की उसकी पत्नी रीना व बच्ची कस्बा स्थित घर में रहती है। दस दिसंबर की रात घर के मेन दरवाजे का गेट तोड़कर चोर अंदर घुस गए और घर से करीब एक लाख रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवर आदि चुरा ले गए थे। चोरों ने मकान में स्थित कपड़े की दुकान मालिक शहजाद की दुकान से भी कपड़ा व गोलक से दस हजार नगद पार कर दिए थे। सुबह जब रीना उठी तो नजारा देख शोर मचाया। जिसके बाद मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरे दिन सूचना पर सीओ अखिलेश राजन भी निरीक्षण करने पहुंचे और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। कोतवाल गुरुचरन सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज अवकाश पर है। अवकाश से लौटते ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द खुलासा किया जाएगा।