{"_id":"59f8af244f1c1b97678b8517","slug":"31509469988-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर घर से निकाला
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद(औरैया)।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके आकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फफूंद क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी सुमन उर्फ राखी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 17 अप्रैल 2009 में इटावा के सैफई क्षेत्र के कुंहावर गांव निवासी तेजपाल के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने मायके में यह बात बताई तो उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई। तब से ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। विगत 10 जुलाई 2017 को ससुरालीजन उसे लेकर मायके फफूंद आए और वहीं उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई उसकी मां को भी पीट दिया।
शोर सुनकर पड़ोसी के आ जाने से ससुरालीजन उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति तेजप्रताप, ससुर राजेश, सास मालती देवी व देवर अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।