फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
बिधूना (औरैया)। युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती एरवाकटरा थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब युवती ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन



एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर जा रही युवती ने बताया कि उसको दो युवकों ने जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे जीजा के घर छोड़कर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


युवती ने जानकारी जीजा व बहन को दी। बाद में युवती एरवाकटरा थाने पहुंची और युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया। क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। बताया जाता है कि पीड़ित के परिवार पर सुलहनामा करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जीजा के घर छोड़ने के बहाने बाइक से ले गए
-थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, सीओ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed