Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Builder accuses Udham Singh of demanding extortion money of 50 lakh.

Meerut News: बिल्डर ने उधम सिंह पर लगाया 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Builder accuses Udham Singh of demanding extortion money of 50 lakh.
पीड़ित की तहरीर पर ऊधम सिंह समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिल्डर अंकुर शर्मा से गैंगस्टर ऊधम सिंह के द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बिल्डर का आरोप है कि खुद को ऊधम सिंह गैंग का सदस्य बताने वाले इनाम उल्लाह ने पहले उसे व्यापार बंद करने के लिए धमकाया और फिर ऊधम सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर ऊधम सिंह व इनाम उल्लाह पर बिल्डर की कार पर पिस्टल से फायरिंग करने का भी आरोप है। बिल्डर की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को ऊधम सिंह, इनाम उल्लाह व तीन अज्ञात पर रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पल्लवपुरम के विवेक विहार निवासी बिल्डर अंकुर शर्मा ने सोमवार को सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका सदर बाजार में ऑफिस है। उन्होंने जुलाई 2026 में जली कोठी में निर्माण कार्य कर अपना व्यवसाय शुरू किया था। बिल्डर के अनुसार जली कोठी निवासी इनाम उल्लाह ने कई बार निर्माण कार्य और व्यापार रुकवाने का प्रयास किया था। वह खुद को ऊधम सिंह गैंग का सदस्य बताता है। आरोप है कि इनाम उल्लाह ने ऊधम सिंह के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शुरुआत में उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

बिल्डर के अनुसार, सात सितंबर की सुबह वह आबूलेन स्थित एक जिम से निकलकर जली कोठी जा रहे थे। अशोक की लाट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहीं दो कार ने उनकी कार को आगे-पीछे से घेरकर रुकवा लिया। एक कार से इनाम उल्लाह उतरा और धमकाते हुए बोला कि उसकी बात को हल्के में लिया जा रहा है। आज भाई साहब खुद उसका इलाज करने आए हैं। बिल्डर के मुताबिक इनाम उल्लाह ने कार में बैठे ऊधम सिंह की ओर इशारा किया। आरोप है कि कार का शीशा खुलने पर अंदर ऊधम सिंह ने पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये देने की धमकी दी। इसके बाद बिल्डर ने जान बचाने के लिए कार दौड़ा दी। आरोपियों ने उनकी कार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-ऑफिस पर देकर गए धमकी पर भरा पत्र
बिल्डर के अनुसार, एक नवंबर की रात करीब नौ बजे आबूलेन स्थित कार्यालय पर खड़ी उनकी कार के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। वे एक लिफाफा देकर चले गए। दो नवंबर की सुबह गार्ड ने लिफाफा बिल्डर को दिया। खोलने पर उसमें कारतूस और धमकी भरा पत्र मिला। इसके बाद व्यापारी दहशत में आ गया। उसने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed