{"_id":"5c12a79842c7925cd732d349","slug":"21544726424-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर जेन व रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिलाकर जेन व रुपये लूटे
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
उरई। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर पांच हजार रुपये व सोने की जंजीर लूट लिए जाने की तहरीर रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी गोधन दीक्षित पुत्र स्व. जगत नारायण दीक्षित ने गुरुवार को थाना पुलिस को तहरीर दी कि 11 दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे गांव का ही लक्ष्मीकांत उर्फ पिंकू मुखिया उसे अपने रिश्तेदार अरुण वाजपेई के घर टीहर ले गया था।
वहां पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह अचेत हो गया। अचेत हालत में लक्ष्मीकांत उसे घर छोड़ने आया और मेरे ही घर पर रुक गया। रात में लक्ष्मीकांत ने उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये, गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली।
जब पीड़ित को होश आया तो उसने थाना पहुंचकर उसकी तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।