फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मंदिर की जगह पर हुआ विवाद, ग्रामीणों में रोष

मंदिर की जगह पर हुआ विवाद, ग्रामीणों में रोष

Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की जगह पर हुआ विवाद, ग्रामीणों में रोष
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अबाबर में दंबगो द्वारा मन्दिर की जगह पर विवाद खड़ा कर देने से ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों पक्षों से कागजात मांगे हैं। बिधूना विधायक प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम बिधूना से बात कर मामले को जल्द सुलझाने को कहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है यदि सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



शुक्रवार को अबावर के ग्रामवासियों ने दिबियापुर थाना पुलिस से दबंगों की शिकायत की और बताया कि वे मंदिर की जगह अपनी बताकर उस पर कब्जा करने की नियत से अधिकारियों को सही बात न बताकर उनको गुमराह कर रहे हैं, जबकि शिकायत कर्ता का इस गांव से कोई लेना-देना नहीं है इस जगह पर सभी ग्रामवासी हर वर्ष भागवत करवाते हैं। यह जगह शिव मंदिर के पास है। वे लोग जगह को पक्का फर्श बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई पुष्पेन्द्र, एसआई रमाकांत यादव आदि ग्रामवासियों से वार्ता की। कहा कि जब तक दोनों पक्ष आपस में संतुष्ट न हो तब तक काम न हो और अपने-अपने कागजात देकर उच्चाधिकारियों से मिलें।
विज्ञापन


उधर भाजपा की पैदल यात्रा के दौरान निकल रहे बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य को ग्रामवासियों ने रोक लिया। अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने एसडीएम बिधूना से बात कर मामले को जल्द सुलझाने को कहा है। एसडीएम बिधूना अमित राठौर ने बताया कि वह इस समय सरकारी काम से बाहर हैं। वहां से लौटने के बाद मामले को देखेंगे। उधर महिलाओं ने जिला प्रशासन को चेताया यदि हम लोगों की बात नहीं सुनी गई तो धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-थाना पुलिस ने दोनो पक्षों से मांगे कागजात
-ग्रामीण महिलाओं ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed