{"_id":"59f8af264f1c1b86698b8a26","slug":"21509469990-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद के बेटे के साथ अक्सर आने वाला युवक निकला विश्वासघाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननद के बेटे के साथ अक्सर आने वाला युवक निकला विश्वासघाती
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। राणानगर में रहने वाली भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी की मां का लूट के इरादे से गला रेता गया था। गला रेतने वाला भांजे का दोस्त है। महिला ने होश में आने पर इसका खुलासा किया। कानपुर के रीजेंसी में महिला को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
सोमवार को राणानगर की प्रकाश कालोनी में अकेली रहने वाली कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी डा. शांता कुमार द्विवेदी की मां कृष्णा देवी का घर में घुसे युवक ने चाकू से गला रेत दिया था। घायल को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी हालत में सुधार आया और उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कृष्णा देवी की पुत्रवधू दीप्ति के दिबियापुर में रहने वाले भाई प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल कृष्णा देवी के बयान ले गए हैं।
बकौल प्रशांत, कृष्णा देवी ने बताया है कि एक युवक उनकी फफूंद में रहने वाली ननद के बेटे के साथ घर पर आता रहता था। सोमवार की दोपहर वह अकेले ही घर पर आया। उन्होंने युवक को बतासे खिलाकर पानी पिलाया। युवक ने दोबारा पानी मांगा। इसपर वह घर के अंदर पानी लेने चली गई। इसी दौरान पीछे से युवक ने मुंह दबाकर गला दबाने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो युवक ने पास में आलू की टोकरी में पड़े चाकू से गला रेत दिया। महिला को मरा हुआ समझकर वह भाग खड़ा हुआ। बताया कि युवक का इरादा गला दबाकर हत्या करने एवं इसके बाद आराम से लूटपाट करने का था।
विज्ञापन
बताया कि दिबियापुर पहुंचने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। इधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।