{"_id":"5ca64b4abdec2213f10de7e5","slug":"201554402122-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से पार किए 43 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से पार किए 43 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के ग्राम अंकना निवासी एक पीड़ित युवक ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर एटीएम बदलकर खाते से हजारों रुपये पार करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के ग्राम अंकना निवासी अनिल शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा ने बताया कि वह 3 अप्रैल 2019 को सुबह लगभग साढ़े दस बजे रुपये निकालने के लिए पीएनबी के एटीएम पर आया था। उसने बताया कि जहां पहले से ही खड़े दो युवक उसके पास आए और उसका एटीएम कार्ड लेकर चेक करने लगे। इसके बाद धोखा देकर उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड उसे दे दिया।
पीड़ित ने बताया कि कार्ड काम न करने के चलते वह बिना रुपये निकाले वापस लौट गया। दूसरे दिन जब वह दोबारा बैंक में रुपये निकालने गया तो पता चला कि उसके खाते से 43 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उसने बताया कि इस दौरान रुपये निकलने का मैसेज उसके मोबाइल पर भी आया लेकिन उसने मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। जिस पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत करने का सुझाव दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने व उसका रुपया वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।