{"_id":"5b89911442c79246475f7d94","slug":"201535742228-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरा समझ छोड़ गए थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरा समझ छोड़ गए थे बदमाश
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम अमिलिया में बुधवार की देर रात बदमाशों के हमले से घायल युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। चाकुओं से ताबड़तोड़ वार के बाद बदमाश उसे मरा समझकर चले गए थे।
हमले के समय बदमाशों ने युवक के चेहरे को कपड़े से लपेट दिया था। बदमाश नहीं चाहते थे कि युवक उन्हें देख पाए। ऐसे में हमले में किसी करीबी के होने का शक जताया जा रहा है। इस वारदात में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया निवासी महेश ने बताया कि उनका भतीजा श्याम सुंदर पुत्र धनीराम निवासी अमिलिया बुधवार की रात शराब पीये था। नशे की हालत में माता-पिता से झगड़ा होने के बाद वह गांव में बने दूसरे मकान पर सोने चला गया।
विज्ञापन
जहां छत पर सोते समय रात में बदमाशों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। भतीजे से मिली जानकारी के तहत उक्त हमलावर तीन-चार थे। जिन्होंने पहले उसके चेहरे पर कपड़ा डाल दिया। उसके बाद एक ने उसकी गर्दन पर लाठी रखकर गला घोंटने का प्रयास किया।
उसने विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके सिर व शरीर पर कई जगह वार किए और मरा हुआ समझकर चले गए। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने उसे घायलावस्था में देखा तो तुरंत यूपी 100 पुलिस को सूचना दी।
गंभीर हालत में युवक को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि भतीजे के शरीर पर लगभग 40 टांके लगे हैं। भतीजे का किसी से कोई विवाद नहीं है।
थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि पिता धनीराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल की ओर से कुछ बताया नहीं गया है। घायल से जानकारी की कोशिश की जा रही है।