{"_id":"5b240b6b4f1c1bb06e8b8208","slug":"191529088875-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दबंगों ने महिला व उसके पुत्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दबंगों ने महिला व उसके पुत्र को पीटा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला व उसके पुत्र को पीटा
18- घाव के निशान दिखाता घायल युवक
अछल्दा (औरैया)। गांव सुभानपुर में घर में घुसकर दबंगों ने महिला व उसके पुत्र को पीटा। घायलों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अछल्दा थाना क्षेत्र ग्राम सुभानपुर निवासी महिला राजाबेटी ने थाना अछल्दा पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव के प्रेम सिंह, अजान सिंह, पुष्पेंद्र आदि उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर दी। पुत्र विपिन के शिकायत करने पर उसे भी पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला व उसके परिवारीजन जान से मारने की धमकी दे रहे है।