फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दोस्तों ने ही कर दी थी सलीम की हत्या

दोस्तों ने ही कर दी थी सलीम की हत्या

Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों ने ही कर दी थी सलीम की हत्या
उरई। जालौन के मांडरी गांव में हुई युवक की हत्या मामले पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का एक खेत में सिर कटा शव मिला था। पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र सिंह व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि दोस्ती में दगा देने पर युवक के चार दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। इनमें से तीन आरोपी पकड़ लिए गए हैं, जबकि एक अभी भी फरार है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त बांका, चाकू व आरी ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 17 फरवरी को मांडरी गांव के किसान विमल कुमार पाल ने पुलिस को खेत में सिर कटी लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। जानकारी करने पर शव जालौन कोतवाली क्षेत्र के ही कुठौंद गांव निवासी सलीम खान पुत्र अब्दुल रहमान का निकला था। दूसरे दिन तलाश करने पर परिजनों को एक दूसरे खेत में सलीम का जला हुआ सिर भी मिल गया था। एसपी व एएसपी ने मामले की जांच पड़ताल की थी। साथ ही सीओ जालौन संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीमें गठित कर मामले का खुलासा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


मामले की छानबीन के दौरान जालौन कोतवाल विनोद मिश्र को मुखबिर से मामले के आरोपियों के बारे में सूचना मिली। वह आरोपी कोई और नहीं बल्कि सलीम के दोस्त निकले। जालौन कोतवाल ने तुरंत फोर्स व स्वाट टीम के साथ दबिश देकर सालाबाद रोड स्थित मंदिर के पास से शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सुनील पुत्र बाबूराम बाल्मीकि निवासी ग्राम परधानी थाना रेढर, रोहित पुत्र पप्पू बाल्मीकि व बंटी उर्फ आशाराम बाल्मीकि पुत्र भगवानदास निवासीगण ग्राम खकसीस थाना रेढऱ के रूप में हुई। पुलिस इन तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हत्या में शामिल इनका चौथा साथी राजू पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम बावली थाना कुठौंद फरार चल रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने खुलासा कर बताया कि पूछताछ में इन तीनों ने सलीम की हत्या करने की बात स्वीकार की। उक्त चारों आरोपी सलीम के साथ मिलकर मवेशी चोरी करते थे। एक मामले में सुनील पकड़ा गया तो वह जेल चला गया। इस दौरान सलीम ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। इस बात से ही वह नाराज था। इसका बदला लेने के लिए सुनील ने एक चोरी का षड्यंत्र रचा और सलीम के साथ रोहित, बंटी व राजू को भी शामिल किया।


इसके बाद चारों ने 8 फरवरी को मांडरी गांव सलीम को लेकर जाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी, धड़ व गले को अलग अलग खेतों में फेंक दिया। साथ ही उसके कपड़े भी जला दिए। एसपी ने बताया कि चौथे साथी राजू की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान सीओ जालौन संजय शर्मा भी मौजूद रहे। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम के जालौन कोतवाल विनोद मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी मो. मतीन खान, एसआई उमेश खान, स्वाट टीम सिपाही शैलेंद्र चौबे समेत टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, एसपी ने किया सिरकटी लाश के मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed