{"_id":"5ca255cebdec22140d56b0a5","slug":"181554142670-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व स्वॉट टीम ने तमंचा फैक्ट्री समेत एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व स्वॉट टीम ने तमंचा फैक्ट्री समेत एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त छापामार अभियान के दौरान क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर में तालाब के पास स्थित एक मकान से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मौके पर पुलिस ने तलाशी में तीन बने व एक अधबना तमंचा के अलावा असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
सोमवार को स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद तारिक खान ने अपनी टीम व अजीतमल कोतवाली उप निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी के साथ सयंक्त रूप से ग्राम चिटकापुर में तालाब किनारे स्थित एक मकान में छापा मारा। इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम को मकान के अंदर एक व्यक्ति तमंचा बनाता मिला। अचानक पुलिस को घर में घुसा देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमर सिंह पुत्र रामसुख निवासी ग्राम चिटकापुर बताया। इस दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी ली। इसमें मौके से 315 बोर के दो तमंचे बने व 12 बोर का एक अधबना तमंचा के साथ ही असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए। बताया कि आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि पकड़े गए आरोपी का काम अवैध असलहे तथा तमंचे का निर्माण कर आसपास के क्षेत्र में बेचकर धनोजपार्जन करना है।