फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत, औरैया-कन्नौज मार्ग रहा जाम

डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत, औरैया-कन्नौज मार्ग रहा जाम

Wed, 23 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत, औरैया-कन्नौज मार्ग रहा जाम
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के औरैया-कन्नौज मार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम तकरीबन पांच घंटे तक चला। परिजन डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। घटना की जानकारी मिलने पर दिबियापुर विधायक, चेयरमैन, सीओ सिटी, एसडीएम के साथ थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा। एडीएम विजय बहादुर सिंह ने परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये दिए जाने समेत अन्य मांगों को माना और तब जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



दिबियापुर थाना क्षेत्र के हीरा का पुरवा निवासी दुष्यंत (34) पुत्र श्याम बिहारी सपरिवार के साथ दिबियापुर के राधानगर मोहल्ले में रहता था। उसकी औरैया-कन्नौज मार्ग पर पीतांबरा गेस्ट हाउस के पास पंक्चर जोड़ने की दुकान है। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब वह साइकिल से दुकान जा रहा था कि पीतांबरा गेस्ट हाउस के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और भाई के साथ ग्रामीण सब घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने शव को औरैया-कन्नौज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, सीओ सिटी श्यौदान सिंह समेत दिबियापुर, बेला आदि थानों का फोर्स पहुंच गया। परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। तकरीबन पांच घंटे बाद एडीएम विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों से बात कर परिजनों को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये देने समेत अन्य मांगें मानीं। इस पर परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद ने थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल परिजनों की मांगों को जायज बताते हुए परिजनों के साथ धरने में बैठ गए। चेयरमैन का कहना था कि हादसे में मृत युवक एकमात्र अपने घर में कमाने वाला था। परिजनों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। आर्थिक मदद दिलाने का समर्थन दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने भी किया।



इन मांगों को जिला प्रशासन ने माना
1-मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना से दुष्यंत के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराना
2-पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार की धनराशि
3-मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन
4-बच्चों को पढ़ाई के लिए नियमानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश
5-नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ


मंगलवार को सुबह हादसे के बाद औरैया-कन्नौज मार्ग पूरी तरह से ठप रहा। पांच घंटे तक वाहन कतारबद्ध होकर खड़े रहे। किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। तकरीबन पांच घंटे बाद जब एडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों और दिबियापुर विधायक और चेयरमैन से बातचीत की तब जाकर जाम खुलवाया जा सका। इससे तमाम लोग जरूरी कामों में समय से नहीं पहुंच पाए।

-तकरीबन पांच घंटे तक लगा रहा औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम
-एडीएम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की लिखित रूप से मानी मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed