{"_id":"5b60af054f1c1bb24b8b61d7","slug":"181533062917-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चुराया गैस कटर फिर सर्राफ की दुकान से चुराई 250 ग्राम चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले चुराया गैस कटर फिर सर्राफ की दुकान से चुराई 250 ग्राम चांदी
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया) सोमवार की रात चोरों ने सराफा सहित दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सर्राफ की दुकान से 250 ग्राम चांदी चोरी कर ली लेकिन तिजोरी को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। सर्राफा व्यापारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
नवीननगर निवासी शहीद खां पुत्र रशीद खा बाबरपुर तिराहे पर स्थित जैन की पुलिया के पास डीजे और गैस वेल्डिंग की दुकान किए हुए है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा गैस कटर, रेगुलेटर, गैस नली, पाइप लाइन आदि सामान पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने अंबेडकर रोड के पास किशन ज्वैलर्स के शटर में ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया।
गैस कटर से तिजोरी काटने का प्रयास किया। तभी आस-पास के लोग शोर गुल सुनकर जाग गए। जिस पर चोर मौके से भाग गए और काउंटर में रखी करीब 250 ग्राम चांदी ले गए। सुबह लोगों ने दुकान मालिक दिलीप सोनी को सूचना दी। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने इस संबंध में दुकान मालिक व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।