{"_id":"5a9301b24f1c1b78028b6817","slug":"181519583666-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकराई बाइक, मासूम समेत दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय से टकराई बाइक, मासूम समेत दंपति घायल
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोंच के पनियारा गांव के पास एक बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कोंच एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आस पास मौजूद राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में चोट आई है।
उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी गजेंद्र (35) पुत्र रामबाबू रविवार की सुबह पत्नी आरती (30) व अपने पांच वर्षीय बेटे को साथ लेकर बाइक से कोंच एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह जब कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनियारा के पास पहुंचा तभी अचानक एक गाय सड़क के बीचोंबीच आ गए, जिससे गजेंद्र का बाइक से संतुलन बिगड़ गया।
वह जब तक बाइक को काबू कर पाते इससे पहले बाइक अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराई। हादसा होते ही गजेंद्र, आरती व मासूम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहां आस पास मौजूद राहगीरों ने जब हादसा होता देखा तो वह दौड़ कर आए। उन्होंने घायलों को सड़क से उठाकर किनारे बैठाया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही हेलमेट न लगाए होने से गजेंद्र के सिर में चोट आई है। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोंच के पनियारा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो