{"_id":"59fb55e34f1c1b87698b8ef6","slug":"181509643747-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में अपात्र लाभार्थी आवास समर्पित कर दें - मुख्य विकास अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास योजना में अपात्र लाभार्थी आवास समर्पित कर दें - मुख्य विकास अधिकारी
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। प्रधानमंत्री आवास योजना में जुगाड़ लगाकर आवास पाने वाले अपात्र लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिन लोगों ने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है वो लोग स्वयं कार्यालय में आकर आवास समर्पित कर दें। जांच में पाए जाने अपात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केंद्र की ओर से गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना में कई अपात्र लोगों द्वारा अधिकारियों से सांठगांठ कर योजना का लाभ लेने की बात संज्ञान में आई है। जिस वजह से पात्रों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
परियोजना निर्देशक जेपी गौतम ने अपील की कि वह अपनी सहमति से कार्यालय आकर आवास योजना के तहत पाए गए आवास का समर्पण कर दें। अन्यथा जांच के दौरान पाए जाने पर संबंधी लाभार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समस्त धनराशि भी वसूली जाएगी।