{"_id":"59c93cf44f1c1bdb538b45fe","slug":"181506360564-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम व आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम व आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अछल्दा क्षेत्र के गांव रामपुर वोडेपुर निवासी एक युवक से एटीएम नंबर व आधार नंबर पूछकर खाते से 49 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामपुर वोडेपुर निवासी मो. यूसुफ पुत्र अब्दुल हाफिज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम बंद करने की बात कही। घबराकर उसने एटीएम नंबर व आधार कार्ड का नंबर बता दिया।
आरोप है कि इसके बाद उसके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिये। जब उसे पता चला तो उसने उसी नंबर पर फोन किया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने बैंक जाकर पता किया तो आनलाइन से उसके खाते से रुपये निकल गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।