{"_id":"59a302894f1c1bde7d8b47cb","slug":"181503855241-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार व दो लाख न मिलने पर विवाहिता को किया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार व दो लाख न मिलने पर विवाहिता को किया बेघर
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
दहेज में कार व दो लाख की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर जाकर आपबीती बताई और रविवार को थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेला क्षेत्र के गांव बिहारीपुर पिपरौली शिव निवासी नीतू ने थाना बेला में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह पिपरौली शिव निवासी नितिन के साथ करवाया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले दहेज में कार व दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। उसने यह बात मायके में बताई। मायके वालों ने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। जब उसने यह बात ससुरालियों को बताई तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद मायके से आए परिजनों ने ससुरालियों को समझाया मगर वह लोग नहीं माने।
विज्ञापन
मारपीट का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे पिछले दिनों घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नितिन, ससुर बाबूराम, जेठ अजय, जेठानी प्रियंका, ननद मंजू व ननदोई अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज