{"_id":"5cb4d7c4bdec22146f516874","slug":"171555355588-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिधूना बेला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे घायल हुए युवक को स्थानीय अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। रास्ते में कुदरकोट के समीप युवक ने दम तोड दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर जयथरा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र स्व. श्याम सिंह अपने गांव से बिधूना आ रहा था। अभी वह रास्ते में पडने वाले दुर्ग ब्रिक फील्ड के सामने बिधूना बेला मार्ग पर पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने युवक के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
राहगीरों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत को चिंताजनक बताते हुए सैफई रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसने कुदरकोट के समीप ही दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।