{"_id":"5c9e5e38bdec2213f01be7e2","slug":"171553882680-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लोकसभा इटावा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के अलावा धारा 144 की अवहेलना का भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी पर बिना अनुमति के वाहनों के लाव लश्कर के साथ पार्टी का झंडा लगाकर तुर्कीपुर-कखावतू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया कई वाहनों के साथ ग्राम तुर्कीपुर-कखावतू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ चल रहीं 20 गाड़ियों में अज्ञात लोग पार्टी के झंडे लगाए हुए थे। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी के पास इन वाहनों को साथ लेकर चलने व उन पर पार्टी के झंडे लगाए जाने की निर्वाचन अधिकारी की ओर से अनुमति भी नहीं थी। इस प्रकरण को कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व धारा 144 की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। कोतवाली उप निरीक्षक पान सिंह ने कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया है।
-लाव लश्कर के साथ बिना अनुमति के पार्टी कार्यालय पर पहुंचने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो