{"_id":"5c0033cabdec22414d550346","slug":"171543517130-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला बदर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला बदर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
औरैया। दिबियापुर में सेंट्रल बैंक गली के अंदर दो गुटों के बीच फायरिंग और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने जिला बदर समेत चार लोगों के खिलाफ छात्र के गले में बेल्ट बांधकर घसीटने व जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर और गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से बाइक बरामद की है। घायल छात्र कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
दिबियापुर थाने में घायल छात्र के चाचा राजपाल पुत्र शिवनाथ निवासी दुर्गा नगर ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:15 बजे भतीजा हर्षित स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रहा था। दबंग पीयूष यादव पुत्र तरुण यादव निवासी इंदिरा नगर, जिला बदर व अन्य कई मामलों में आरोपी प्रदीप यादव उर्फ बउआ पुत्र महेश निवासी वैसुंधरा, नितिन शर्मा पुत्र राघवेंद्र निवासी सैनिक नगर, शीलेंद्र निवासी भट्ठा बस्ती असलहों से लैस होकर पहुंचे। भतीजे क ी बेल्टों से पिटाई कर गले में बेल्ट बांधकर जान से मारने की नीयत से घसीट कर ले जा रहे थे। उसकी चीख-पुकार पर मोहल्लेवालों की भीड़ जमा हो गई। इस पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
भतीजे को अगले दिन जान से मारने धमकी देकर फरार हो गए। भतीजे को केएमसी में भर्ती कराया गया। बाद में कानपुर ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
छात्र को बेरहमी से पीटने और फायरिंग करने का मामला