{"_id":"6ae628ec1dd5ce88c60993f7","slug":"operating-a-chitta-synthetic-drug-network-from-punjab-accused-nabbed-by-tracing-backward-linkages-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171020-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजाब में बैठकर चला रहा था चिट्टे का नेटवर्क, बैकवर्ड लिंकेज से दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजाब में बैठकर चला रहा था चिट्टे का नेटवर्क, बैकवर्ड लिंकेज से दबोचा आरोपी
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस ने मंडी के युवक को चिट्टा बेचने के आरोप में खरड़ से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी बिलासपुर पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव बधेड़, डाकघर नौली, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से पंजाब के खरड़ में रहकर चिट्टे की तस्करी कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने मंडी के एक युवक को चिट्टे की खेप बेची थी। पुलिस ने आरोपी को 30 अक्तूबर को खरड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 28 अक्तूबर को स्वारघाट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंडी जिले के सांडला निवासी 34 वर्षीय हितेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 7.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि हितेंद्र ने चिट्टा अनिल कुमार से खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि हितेंद्र पहले भी अनिल से चिट्टा खरीदता रहा है। इसके बाद पुलिस ने नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। पैसों के लेनदेन और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम ने खरड़ में दबिश देकर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
चार माह में एनडीपीएस के 120 मामले, 249 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने पिछले चार माह में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 120 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 249 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दौरान करीब 2.4 किलोग्राम चिट्टा, 24.3 किलोग्राम चरस और एलएसडी की 51 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार दर्ज मामलों में अधिकांश इंटरमीडिएट और कमर्शियल क्वांटिटी से संबंधित हैं।
बैकवर्ड लिंकेज से 26 बड़े तस्करों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में केवल स्थानीय स्तर पर गिरफ्तारियों और नशीले पदार्थों की बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। बैकवर्ड लिंकेज जांच के जरिये विभिन्न राज्यों से चिट्टे के नेटवर्क में शामिल 26 प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में नशे के नेटवर्क में शामिल लोगों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
नशा तस्कर की 10 लाख की संपत्ति जब्त
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक तस्कर की करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें एक पिकअप जीप भी शामिल है। पुलिस अन्य नशा तस्करों की संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी अमल में ला रही है।
कोट
नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले चार माह में 120 मामले दर्ज कर 249 आरोपियों को गिरफ्तार करना और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करना इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का उद्देश्य केवल नशा बेचने वालों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि बैकवर्ड लिंकेज जांच के माध्यम से पूरे नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों और सप्लाई चेन को उसके मूल स्रोत तक पहुंचकर ध्वस्त करना है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर