फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शिक्षक के घर चोरी, शिक्षक ने सीसीटीवी फुटेज देख चोर पकड़ा

शिक्षक के घर चोरी, शिक्षक ने सीसीटीवी फुटेज देख चोर पकड़ा

Sun, 04 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर चोरी, शिक्षक ने सीसीटीवी फुटेज देख चोर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर के मोहल्ला इंद्रानगर में शनिवार की रात एक चोर ने घर का ताला तोड़कर एलसीडी,दस हजार नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह शिक्षक ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो मोहल्ले के ही एक ने चोर को पहचान लिया। इस पर सभी चोर के घर पहुंच गए और घर से टीवी बरामद कर ली। आरोपी को थाने लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है।
थाने मे दी तहरीर मे शिक्षक पवित्र दुबे निवासी इंद्रा नगर ने बताया की शनिवार की रात चोर ने घर का ताला तोड़कर एलसीडी टीवी व सेट टॉप बॉक्स व तथा अलमारी में रखे दस हजार नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब हम लोग जागे तो चोरी की जानकारी हुई। इस पर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज क ो चेक किया तोे उसमें चोर कैद हो गया था। उसने मोहल्ले के कुछ लोगों को दिखाया। जिसमें एक ने चोर की पहचान जमुहां निवासी रामचंद्र उर्फ नन्हे के रूप में की। जिस पर वह लोग उसके घर गए और पुलिस को सूचना दी। चोर को घर से पकड़कर एलसीडी टीवी बरामद कर ली। पुलिस ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जबकि नगदी व अन्य सामान बरामद नहीं हो सका। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दो पेटियों का ताला तोड़कर चोरी
मुरादगंज। रविवार रात चोरों ने इटावा रोड स्थित दो चाय की पेटियों के ताले तोड़कर करीब पांच हजार का माल पार कर दिया। कस्बा के इटावा रोड पर सूबेदार सिंह व सुरेश सैनी अपनी चाय की पेटी रखे हुए है। चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर चाय बनाने के बर्तन, बीड़ी बिस्कुट गुटखा आदि सहित करीब पांच हजार का माल चोरी कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



- शिक्षक के घर चोरी, सीसीटीवी फुटेज देख चोर पकड़ा
- चोर के घर से टीवी बरामद, पुलिस को किया सुपुर्द






















































































































































































































































































































































फोटो-4एयूआरपी25-पुलिस की गिरफ्त में बरामद टीवी व आरोपी ।
27- सीसीटीवी फुटेज में ताला तोड़ते कैद हुआ चोर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed