फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवक ने जहर खाकर दी जान

युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 28 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक ने जहर खाकर दी जान
कालपी। जोल्हूपुर गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घरवाले जगाने गए तो वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने युवक की पत्नी व ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर निवासी अनुरुद्ध सिंह (27) पुत्र अमर सिंह का अपनी पत्नी पूजा से मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। शुक्रवार रात अनुरुद्ध ने अपने कमरे में जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह मां जगाने गई तो उसे मृत पाया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पिता अमर सिंह ने बताया कि उनकी बहू पूजा व समधी उदय राज व उनके परिवार के अन्य दो लोग अनुरुद्ध को प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कोतवाली में बहू, समधी व उनके रिश्तेदार के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पत्नी व ससुराली कर रहे थे प्रताड़ित, पिता ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed