फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बदमाश ने किशोर को बरगलाकर जेवर-नगदी लूटी

बदमाश ने किशोर को बरगलाकर जेवर-नगदी लूटी

Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बदमाश ने किशोर को बरगलाकर जेवर-नगदी लूटी
कोंच। कस्बे के भगत सिंह नगर में एक बच्चे को बातों में फंसाकर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरों के अलावा नगदी पार कर दी। बदमाशों ने खुद को मामा बताकर वारदात को अंजाम दिया। बच्चे को बरगलाकर लूट की यह छठवीं घटना है। उधर, इसी मोहल्ले में दुकानदार जब हैंडपंप से पानी भरने गया तो किसी ने गुल्लक से नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


खेड़ा चौकी क्षेत्र के भगतसिंह नगर निवासी सत्यप्रकाश जाटव पुत्र बलराम अपने परिवार के सदस्यों के साथ मजदूरी करने गया था। घर में उसका ग्यारह वर्षीय बेटा सुमित था। मंगलवार दोपहर लगभग साढे़ बारह बजे एक व्यक्ति बाइक से आया और खुद को मामा बता कर पीली धातु का एक हार देकर कमरे में रखने को कहा।
विज्ञापन


कमरे का ताला देख वह सुमित को बाइक में बैठाकर पापा से चाभी लेने को कहकर चल दिया। थोड़ी दूर जाकर सुमित को बाइक से उतार कर बोला कि वह बोरी तो उसी के घर पर भूल आया हं, तुम यहीं रुको में बोरी लेकर आता हूं। इसके बाद वह उसके घर गया और कमरे का ताला तोड़कर मंगलसूत्र अंगूठी, पायलें, एक मोबाइल और 1400 रुपये ले कर चंपत हो गया। पीड़ित की सूचना पर यूपी 100 भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुमित के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुमित की मदद से बदमाश का हुलिया पता कर उसकी तलाश की जा रही है। दूसरी घटना भी किराना दुकानदार जुम्मन शाह पानी लाने के लिए दुकान छोड़ कर हैंडपंप पर चला गया। इसी बीच किसी ने उसके गल्ले से तीन हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।

-किराने की दुकान से गुल्लक में रखे रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed