फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कालगर्ल को साली बताकर देता था पुलिस को झांसा

कालगर्ल को साली बताकर देता था पुलिस को झांसा

Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कालगर्ल को साली बताकर देता था पुलिस को झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कदौरा (जालौन)। ग्वालियर पुलिस के हाथों पकड़े गए कदौरा निवासी सेक्स रैकेट संचालक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ग्वालियर पुलिस की मानें तो जब कभी संचालक लड़कियों के साथ पकड़ा भी जाता तो वह पुलिस को उन्हें अपनी साली बताकर झांसा देता था और साफ बच निकलता था। इसके अलावा जालौन जनपद के कुछ सफेदपोश भी संचालक के संपर्क में थे, जिनके लिए वह काम करता था। ज्यादातर लड़कियां कानपुर और झांसी से आती थी।

मंगलवार को ग्वालियर पुलिस ने कदौरा के बबीना में दबिश देकर सेक्स रैकेट संचालक अंकित दुबे को पकड़ा था। उसके मोबाइल नंबर कुछ दिन पूर्व पकड़े गए रैकेट में लड़कियों के पास से पाए गए थे। इसके बाद से ही इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्वालियर में हुई पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि दो माह पूर्व कदौरा पुलिस ने उसे गाड़ी में कुछ लड़कियों के साथ पकड़ा भी था, तब उसने सिपाहियों को बताया था कि वे उसकी सालियां हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। ग्वालियर पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद जालौन के कुछ सफेदपोश भी अंकित के ग्राहक थे और अक्सर उनकी प्राइवेट गाड़ियां बबीना से लड़कियां ले जाती थीं। रैकेट में शामिल लड़कियां कानपुर और झांसी से बुकिंग पर मंगाई जाती थीं।
विज्ञापन


इनके रेट चार से लेकर 15 हजार रुपये तक थे। ग्वालियर पुलिस के साथ कदौरा पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कदौरा से पकड़े गए सेक्स रैकेट संचालक का मामला
-जनपद के सफेदपोश भी ग्राहक, कानपुर से जुड़े हैं तार


.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed