{"_id":"5b0706fb4f1c1baa6e8b46fd","slug":"161527187195-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के आवास पर लगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायकों के आवास पर लगा पुलिस का पहरा
Updated Fri, 25 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी/कोंच। विधायकों को मिली धमकी के मामले में पुलिस ने भी अब गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार को कालपी और कोंच विधायक दोनों के ही आवास पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच एटीएस के अलावा पुलिस भी कर रही है। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं भाजपाइयों ने भी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की है।
बता दें कि मंगलवार की रात सबसे पहले कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को फोन पर 10 लाख की रंगदारी का संदेश आया था, रुपये न देने पर परिवार के सदस्यों को एक-एक कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। बुधवार की शाम को ही माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी धमकी मिलने की बात बताकर डीजीपी से मामले की शिकायत की।
बुधवार को पूरे दिन पुलिस का एक भी सिपाही विधायक आवास पर नहीं तैनात किया गया था, जबकि धमकी देने वाले ने परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही थी। अमर उजाला में परिवार की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल के बाद गुरुवार को पुलिस भी बैकफुट पर आई और कालपी विधायक के दोनों आवासों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह कोंच विधायक के आवास की भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। अधिकारियों का कहना है कि जब तक विधायक चाहेंगे, उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। फिलहाल आरोपी के पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
वहीं भाजपा नेता मुन्ना चौधरी, अमित पांडे, भारत यादव, अखिलेश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, दिलीप दुबे, शंभूदयाल, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, संजय सोनी आदि ने भी आरोपियों को भी जल्द पकड़ने की मांग की है। विधायक नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव गृह से मिलकर मामले से अवगत करा दिया है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो