{"_id":"5d07e95c8ebc3e0e217fe153","slug":"156079956718-auraiya-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृद्यित पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ृद्यित पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट से किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह पशुओं को चारा खिलाने गया किसान विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव वीर सिंहपुर निवासी किसान राहुल यादव (35) पुत्र नत्थू सिंह सोमवार को सुबह घर से कुछ दूर पेड़ों के नीचे बंधे पशुओं को चारा खिलाने गया था। सानी करते वक्त उसका शरीर वहां लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर से छू गया। जिससे वायर में दौड़ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। राहुल की चीख सुन नजदीक में काम कर रहे उसके पिता व ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, उसे किसी तरह करंट दौड़ रहे वायर से अलग किया। गंभीर हालत में फफूंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे सौ शैया अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुआवजे की मांग
फफूंद (औरैया)। युवा किसान की मौत से परिवार सदमें में है। घटना का सबसे दुखद पहलू तो यह है कि युवा किसान की बड़ी बेटी गौरी (10) वर्ष और एक बेटा दाऊ (8) वर्ष और सबसे छोटी कामिनी दो वर्ष की है। जिसमें से बेटा दाऊ मंदबुद्धि बताया जा रहा है। किसान की मौत से सब बेसहारा हो गए हैं। पत्नी बीना व वृद्ध मां रानी देवी के भी आंसू नही थम रहे थे। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ब्यूरो