{"_id":"5ced82a9bdec220709710972","slug":"155906940113-auraiya-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फर्राटा भर रही बोलेरो की चपेट में आने से युवक उछलकर झाडिय़ों में गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क पर फर्राटा भर रही बोलेरो की चपेट में आने से युवक उछलकर झाडिय़ों में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/ककोर। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे एक युवक की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों को घटना के पांच घंटे बाद जानकारी मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी श्यौदान सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसपी हरीश चंदर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पिता की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने बोलेरो के नामजद चालक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के ग्राम ककोर खुर्द निवासी रोहित यादव (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहा था। रोज की भांति वह मंगलवार की भोर लगभग पांच बजे मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर दौड़ लगाने के लिए निकला था। दिबियापुर रोड स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास बने जल निगम कार्यालय के नजदीक औरैया की ओर से जा रही एक बोलेरो चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछल कर सड़क किनारे लगी झाड़ियों में जा गिरा। उधर कई घंटे बीतने के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन लगभग 10:30 बजे उसकी तलाश में निकले। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनी और परिजनों को मोबाइल पर जानकारी दी। इस बीच सुबह के लगभग 11 बज चुके थे। इस पर परिजनों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव औरैया-दिबियापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी मिलते ही दिबियापुर थानाध्यक्ष के अलावा सीओ सिटी श्यौदान सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी।
एसपी हरीश चंदर ने घटना स्थल पर पहुंचने पर पीड़ितों से बात की। साथ ही उन्होंने पीड़ितों और ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिया तथा जाम खोलने को कहा। एसपी की बात से ग्रामीण संतुष्ट हो गए। इससे लगभग दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। परिजनों की ओर से पुलिस को बोलेरो व उसके चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि युवक इटावा से आईटीआई कर रहा था। मृतका का एक छोटा भाई मोहित है। पिता एनटीपीसी में प्राइवेट गार्ड हैं। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने बोलेरो के चालक श्याम पुत्र विजय शर्मा निवासी ग्राम ककोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि पिता की तहरीर पर बोलेरो के चालक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।