{"_id":"5cd9ba5fbdec22074262109f","slug":"151557772895-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के फर्जी कागज बनवाकर पति रचा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तलाक के फर्जी कागज बनवाकर पति रचा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने रुकवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। तलाक के फर्जी कागज बनवाकर पति दूसरी शादी करने की तैयारी में था। जैसे ही पहली पत्नी को शादी की भनक लगी तो उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पति की दूसरी शादी रुकवा दी।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम के घसारा के ठेगापुर निवासी युवक की शादी 29 नवंबर 2012 में लखना थाना बकेवर जिला इटावा में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास शुरू हो गई। जब उसने आपत्ति जताई तो पति नवंबर 2014 में दिल्ली में किसी महिला के साथ फरार हो गया। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई। वह घर छोड़कर मायके चली गई। दो साल तक मायके में रही। मामला शांत होने के बाद पति महिला को वापस ससुराल ले जाने के लिए के लिए उसके मायके पहुंच गया।
जिस पर वह राजी होकर ससुराल आ गई। लेकिन ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया और मायके से बड़ी रकम दिलाए जाने की मांग करने लगे। कुछ समय बीत जाने के बाद पति ने बिना पत्नी के मर्जी के तलाक के फर्जी कागजात तैयार करा लिए और वह अपनी दूसरी शादी की तैयारी में जुट गया। उसने एक युवती को धोखे में रखकर उसने शादी का दूसरा रिश्ता तय कर लिया। जिसकी भनक उसे लग गई। उसने पुलिस अधीक्षक औरैया को रविवार को शादी रुकवाने का शिकायती पत्र दिया। और तय समय अनुसार 13 मई को पति की शादी के दौरान अछल्दा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादी को रोक दिया है।