फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कूड़ा डालने गई वृद्धा का शव खेत किनारे घूरे के पास मिला

कूड़ा डालने गई वृद्धा का शव खेत किनारे घूरे के पास मिला

Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने गई वृद्धा का शव खेत किनारे घूरे के पास मिला
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन में पुलिस ने एक वृद्धा का शव गांव स्थित एक खेत के पास पड़े कूड़े के पास से बरामद किया। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के गले में मिले निशान से उसकी साड़ी का पल्लू बांधकर हत्या करने की आशंका लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी परिजनों को पूछताछ के लिए पुलिस ने कोतवाली में बैठा रखा है। बताया कि इसके पीछे जमीन-जायदाद का मामला बताया जा रहा है। मृतका के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम पढ़ीन निवासी रामऔतार पाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कलावती (60) शनिवार सुबह लगभग छह बजे घर से कूड़ा डालने गई थी। आनंद पाल के खेत के पास उसका शव पड़ा मिला। उसने पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शव खेत किनारे पड़े घूरे के ढेर के पास से बरामद किया है। उसके गले में बने निशान से ऐसा लगता है कि साड़ी से गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई हो। बताया कि मृतका के एक पुत्र की पत्नी पर प्रेमी व कार चालक की मदद से पति की हत्या करके शव को सूटकेस में बंद करके दिबियापुर थाना क्षेत्र में फेंकने का आरोप है। इस मामले में आरोपी महिला 28 अप्रैल को जमानत होने के बाद ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन


बताया कि वृद्धा की हत्या के संबंध में परिवारीजन इस पर भी हत्या करने का संदेह जता रहे हैं। हालांकि मृतका के पति ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने मामले के पीछे जमीन को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया कि वृद्धा की हत्या किससे की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed