{"_id":"5a9c25a24f1c1b45438b5355","slug":"151520182690-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के दो पक्षों में चली लाठियां व ईंट पत्थर फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद के दो पक्षों में चली लाठियां व ईंट पत्थर फेंके
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के गांव बल्लपुर में दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद जमकर पत्थर फेंके। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
बल्लपुर निवासी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विपिन कुमार, आमोद,मनोज,आदेश व मोनू उसे घर पर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद ईंट पत्थर फेंके। उधर दूसरे पक्ष से आमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राघवराम,सर्वेंद्र,मयंक,कमलेश,शिखा,सचिन, रामदेव उसके घर पर घुस आए और लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और ईंट पत्थर बरसाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- विवाद के दो पक्षों में चली लाठियां व ईंट पत्थर फेंके
- दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज