फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   साथियों पर दर्ज कराई बेटे को जहर देकर मारने की रिपोर्ट

साथियों पर दर्ज कराई बेटे को जहर देकर मारने की रिपोर्ट

Sun, 11 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
साथियों पर दर्ज कराई बेटे को जहर देकर मारने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। इटावा जिले के बकेवर निवासी श्याम सुंदर दोहरे ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कुछ लोगों पर पुत्र को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बकेवर निवासी श्यामसुंदर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि राजेश , रघुराज ,देवेश उर्फ टिल्लू , रवि निवासीगण गुलजार नगर बकेवर के साथ में उसका उर्फ बबलू निवासी सेंगनपुट्ठा अजीतमल क्षेत्र में रामादेवी भट्टे पर बतौर श्रमिक कार्य करता था। विगत 10 नवंबर 2017 को भट्टे के चौकीदार ने रात करीब तीन बजे उसको फोन से सूचना दी कि उसके लड़के की हालत गंभीर है। जिस पर वह अपने भतीजे और पुत्र को लेकर उक्त भट्टे पर पहुंचा तो पता चला कि विपक्षी लोग उसे दिबियापुर डॉक्टर सुभाष के यहां लेकर गए है। उसके बाद वह दिबियापुर अस्पताल पहुंचा तो विपक्षीगण ने बताया कि उसके पुत्र को जहरीले कीड़े ने काट लिया है। पीड़ित ने बताया कि जब उसके पुत्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो विपक्षी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के एक वर्ष पूर्व मृतक ने उसे व उसकी पत्नी को बताया था कि राजेश उधारी पैसे को लेकर रंजिश मानता है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- बेटे को जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज
-न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
-उस समय जहरीले कीड़े काटने से मौत बता रहे थे साथी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed