फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   टप्पेबाजों ने वृद्ध महिला के कान के बाले किए पार

टप्पेबाजों ने वृद्ध महिला के कान के बाले किए पार

Sun, 07 Apr 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने वृद्ध महिला के कान के बाले किए पार
औरैया। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को वृद्धा को घर में किसी बड़े हादसे के होने का खौफ दिखाकर उसके कान के बाले पार कर ले गए। पीड़ित महिला को रोता देख मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंडेला निवासी सरस्वती (62) पत्नी राजेंद्र प्रसाद कंचौसी स्थित बहन के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। कानपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास दो बदमाशों ने व़द्धा के कान के बाले पार कर दिए। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे वह अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी वहां आए बाइक सवार एक युवक ने उनसे आंखों के डॉक्टर की दुकान पूछी। जिस पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कह दी। इसके बाद उक्त युवक ने उसको घर में परेशानी होने की बात बताई। इस पर वह उस युवक की बातों में आ गई। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने सामने से जा रहे दूसरे युवक को अपने पास बुला लिया। जहां पास आए युवक ने बाइक सवार युवक के पैर छुए।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक ने महिला को बताया कि वह बहुत ही पहुंचा हुआ संत है। साधारण वेशभूषा में रहने के कारण उसे कोई पहचानता नहीं है। उसने महिला को उसके घर की परेशानी के बारे में बताते हुए कहा कि उसके घर में जल्द ही बड़ी घटना होने वाली है। अगर इससे बचना चाहती है तो उपाय करना होगा। ऐसी बात कहते हुए दोनों बदमाशों ने उसके कान में पहने हुए दोनों सोने के बाले पार कर ले गए। युवकों के जाने के बाद जब महिला को कुछ मामला समझ में आया तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान घटना स्थल पर पीछे ही दुकान बनवा रहे ठाकुर रामवीर सिंह ने महिला की बात सुनी और तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे व एसआई निशा शर्मा ने महिला से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed