फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के सामने रविवार की शाम एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहा डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर के रौंदने से युवक के चीथड़े उड़ गए, पुलिस ने शव को समेट कर पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक कुछ दूर पर डंपर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन



फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर-रामनगर निवासी रामबाबू (40) पुत्र बलदेव निषाद रविवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से घर लौट रहा था। कचहरी के सामने पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। युवक का शव क्षतविक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। यह देख चालक तेजी से डंपर को भगा ले गया।
विज्ञापन


थोड़ी दूर फफूंद रोड पर वह सड़क किनारे डंपर छोड़कर भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शरीर के क्षत विक्षत हिस्सों को समेट कर पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया है। सड़क किनारे खड़े डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-युवक के चीथड़े उड़े, पुलिस ने शव को समेट कर पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के सामने हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed