{"_id":"5a77424b4f1c1bca798b7c15","slug":"141517765195-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सराफा व्यवसाई आपस में भिड़े, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सराफा व्यवसाई आपस में भिड़े, पुलिस ने शांत कराया मामला
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित सराफा बाजार में दो सराफा व्यवसायियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने पुलिस को दी तहरीर में मारपीट करने वाले सराफा व्यवसायी पर सोने की चेन व 30 हजार रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है। बाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है।
कस्बा के सराफा व्यवसाई लालू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने दूसरे सराफा व्यवसाई चुनमुन से कोई बात पूछ दी। जिस पर चुनमुन गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो चुनमुन ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गले में पड़ी सोने की चेन व जेब में पडे़ तीस हजार रुपया छीन लिया है। वहीं लोगों ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि दोनों पक्षों में सिर्फ आपस में कहासुनी हुई है कोई मारपीट नहीं और न ही कोई रुपया व चेन छीनने की घटना हुई है। वहीं कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने सामने बिठाकर उनके बीच सुलह समझौता कराकर मामला शांत कर दिया। बाद में दोनों को घर भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट का मामला था। जो दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
- दो सराफा व्यवसायियों के बीच मारपीट
- सोने की चेन व 30 हजार रुपया छीनने का आरोप
- पुलिस ने शांत कराया मामला
फोटो04एयूआरपी 13- कोतवाली में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराते कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा